Big Bang Theory Geography Optional Notes In Hindi
1920 में एडविन हब्बल ने प्रमाण दिया कि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है| समय बीतने के साथ आकाशगंगा एक दूसरे से दूर हो रही हैं|
बिग बैंग सिद्धांतों के अनुसार ब्रह्मांड का विस्तार निम्न अवस्था में हुआ है
आरंभ में वह सभी पदार्थ जिनसे ब्रह्मांड बना है अति छोटे गोलक के रूप में एक ही स्थान पर स्थित है जिनका आयतन अत्यधिक कम एवं तापमान तथा घनत्व अनंत था| बिग बैंग की प्रक्रिया से इस अति छोटे गोलक में भीषण विस्फोट हुआ इस प्रकार की विस्फोट प्रक्रिया से वृहद विस्तार हुआ| ब्रह्मांड का विस्तार आज भी जारी है विस्तार के कारण कुछ ऊर्जा पदार्थ में परिवर्तित हो गए|
विस्फोट के बाद एक सेकेंड के अल्पांश के अंतर्गत ही वृहद विस्तार हुआ इसके बाद विस्तार की गति धीमी पड़ गई| विस्फोट होने के आरंभिक 3 मिनट के अंतर्गत ही पहले परमाणु का निर्माण हुआ| बिग बैंग से 300000 वर्षों के दौरान तापमान 4500 केल्विन तक गिर गया और परमाण्विक पदार्थ का निर्माण हुआ ब्रह्मांड पारदर्शी हो गया|
प्रारंभिक ब्रह्मांड में ऊर्जा तथा पदार्थ का वितरण समान नहीं था| घनत्व में आरंभिक भिन्नता से गुरुत्वाकर्षण बलों में भिन्नताएं आई जिसके परिणामस्वरुप पदार्थ का एकत्रण हुआ यह एकत्रण आकाशगंगाओं के विकास का आधार बना| एक आकाशगंगा असंख्य तारों का समूह है| एक आकाशगंगा के निर्माण की शुरुआत हाइड्रोजन से बने विशाल बादल के संचयन से होती है जिसे निहारिका कहा गया| इस बढ़ती हुई निहारिका से गैस के झुंड विकसित हुए| यह झुंड बढ़ते-बढ़ते घने गैसीय पिंड बने जिनसे तारों का निर्माण आरंभ हुआ|
तारे निहारिका के अंदर गैसों के गुन्तिथ झुण्ड हैं | इन गुन्तिथ झुण्ड मैं गुरुत्वाकर्षण बल से गैसीय बादल के क्रोड़ का निर्माण हुआ और इस क्रोड के चारों तरफ गैस और धूल कणों की घूमती हुई तश्तरी विकसित हुई | अगली अवस्था में गैसीय बादल का संघनन आरंभ हुआ और क्रोड को ढकने वाला पदार्थ छोटे गोलो के रूप में विकसित हुआ यह छोटे गोले संसंजन प्रक्रिया(आकर्षण) द्वारा ग्रहाणुओं में विकसित हुए|
Collision की क्रिया द्वारा बड़े पिंड बनना शुरू हुए और यह आपस में जुड़ गए| अंतिम अवस्था में इन अनेक छोटे ग्रहाणुओं के संवर्धित होने पर कुछ बड़े पिंड ग्रहों के रूप में बने|